करनाल के घरौंडा की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। जेपी नड्डा हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शुभारंभ करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करनाल के घरौंडा की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में पहुंचेंगे। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल भी शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ से करनाल सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। नए सीएम का पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल में समाना बाहू से लेकर घरौंडा तक कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।