हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री जनसंवाद कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के बड़े भाई अशोक कुमार बहादुरपुर ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के संबोधन के बाद मंत्री कंवरपाल पात्रों को आयुष्मान कार्ड विकरित कर रहे थे तो उन्हें चक्कर आया है। जिसके बाद वह अचानक बैठ गए। जिसके बाद उन्हें शहर के गाबा अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन मनजीत सिंह और गाबा अस्पताल के डॉक्टर बीएस गाबा ने बताया कि थकान की वजह से उन्हें कार्यक्रम के दौरान चक्कर आ गया था। लेकिन अब उनका बीपी और धड़कन कंट्रोल में है।

उधर जैसे ही कैबिनेट मंत्री की तबीयत खराब होने के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सूचना मिली। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेकर उनसे बातचीत की है।