मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की संभावना है।इसके बाद लगातार 21 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहेगा, जो धान की कटाई के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। वहीं 21 से 23 अक्तूबर के बीच एक बार मौसम के तेवर बदल सकते हैं।

  • केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की मौसम इकाई के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • चौबीस घंटे में ही अधिकतम तापमान में 6.2 तो न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार तक कुल 23.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम शाखा के वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, शेष मौसम साफ रहेगा, इसके बाद लगातार 21 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

  • अब 21 अक्तूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 अक्तूबर रात्रि से 23 अक्तूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *