चीन में हुए एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी के कांस्य पदक जीतने तक के सफर में हरियाणा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मैच में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 15 गोल किए। इसमें दो खिलाड़ियों नवनीत कौर और दीपिका ने ही 11 गोल किए हैं। वहीं, गोलकीपर सविता पूनिया दीवार की तरह डटी रहीं और 15 गोल रोके।

भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की आठ बेटियों ने दमखम दिखाया। इनमे हिसार की दीपिका, उदिता व सोनिका, कुरुक्षेत्र नवनीत कौर, सिरसा की सविता पूनिया और सोनीपत की निशा, मोनिका व नेहा शामिल हैं।

कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत दिलाने में नवनीत और दीपिका की अहम भूमिका रही। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की नवनीत कौर ने पूरे टूर्नामेंट में छह मैच में छह गोल किए।

साथ ही इस टीम ने जापान को हराकर पिछली हार का बदला भी लिया है। हिसार की दीपिका ने प्रतियोगिता में कुल पांच गोल किए हैं। सिंगापुर के साथ हुए पहले मैच में दीपिका ने 1 गोल कर अपना खाता खोला था। हांगकांग के साथ हुए क्वार्टर फाइनल में दीपिका ने तीन गोल कर हैट्रिक भी बनाई। दीपिका हिसार के एचएयू स्थित कैंपस की रहने वाली हैं। वहीं, हिसार की पुलिस लाइन की रहने वाली उदिता ने भी पहले मैच में 1 गोल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *