बारिश और भूस्खलन के कारण ढाई माह तक प्रभावित रहा विश्व धरोंहर सेक्शन कालका-शिमला फिर शुरु हो गया है। रेलवे ने जटोग के बीच पुल सहित 352 स्थानों पर को दुरुस्त कर दिया है और यहां 5 स्पैन आर्च ब्रिज स्थापित किया गया है जोकि नवीनतम तकनीक से लैस है। इसमें प्रत्येक 20 मीटर पर स्टील के गर्डर लगाए गए हैं जोकि बारिश के दौरान पुल को नुकसान नहीं होने देंगे।

  • पहली टॉय ट्रेन का संचालन 5 सितंबर को कालका और कोटी के बीच, दूसरे चरण में 25 सितंबर को कालका से तारा देवी तक टॉय ट्रेन का संचालन किया गया।

कालका से शिमला तक पुल नंबर 800 से गुजरने वाली एक विशेष ट्रेन का परीक्षण 2 अक्तूबर को किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। इसलिए विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर 3 अक्तूबर से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।

  • ट्रेन संख्या 04543 कालका से सुबह 3.45 बजे प्रस्थान कर 9.05 बजे शिमला पहुंचेगी और विपरीत दिशा में शिमला से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी। इसी प्रकार 04506 कालका से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर 10.05 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 04505 अनारक्षित ट्रेन सेवा शिमला से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 52451 कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करके 10.50 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 52452 शाम 5.40 बजे शिमला से प्रस्थान करके रात 10.20 बजे शिमला और ट्रेन नंबर 52453 कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान करके 11.50 बजे शिमला और शिमला से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 11.20 बजे कालका पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *