हरियाणा सरकार ने 12 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। इनमें अंबाला, फतेहाबाद,फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल,पानीपत, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर शामिल हैं।  सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान ,उत्तराखंड में औसत से अधिक बारिश हुई। 8 से 12 जुलाई के दौरान हरियाणा में 110 मिलीमीटर वर्षा हुई जो सामान्य 28.4 से 287 फीसदी ज्यादा है।

 मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार हिमाचल प्रदेश को बाढ़ राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देगी

प्रदेश के 12 जिलों के 1353 गांव और 5 एमसी क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 6477 व्यक्तियों को निकाला गया है। वहीं 41 राहत कैंप आयोजित किए गए। सीएम ने बताया कि बारिश की वजह से अब तक 35 लोगों की मौत और 2 लोगों के लापता होने की खबर है। सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर लगभग सभी जिलों से पानी उतर गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *