मानसून की बारिश ने देश के सभी राज्यों में दस्तक दे दी है। वहीं, मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। इसी के चलते हरियाणा के सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसी के चलते कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में 9 जुलाई तक मानसून अधिक सक्रिय रहेगा। हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, जिससे कई इलाकों में बादल जमकर बरसेंगे। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है

बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 घंटे में हरियाणा के 20 जिलों में 5.5 MM बारिश दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला और पंचकूला में भी सुबह से बदरा बरस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *