सोनीपत के गोहाना में कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगो के लिए सावन का पहला दिन राहत लेकर आया है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे आसमान घने काले बादलों से घिर गया और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। 

मौसम में परिवर्तन से धान की रोपाई में जुटे किसानों ने भी राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि मानसून में अच्छी बारिश होती है तो धान में पानी की कमी नहीं रहेगी।

  • मौसम में परिवर्तन और बारिश को देखते हुए किसानों ने धान रोपाई का काम तेज कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने कई दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने और कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *