यमुनानगर के बाद प्रदेश के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी जिलों में रविवार को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दी है। शनिवार देर रात और रविवार को हुई तेज बारिश इसी का नतीजा है। अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। पिछले 22 वर्षों में 15 बार जून महीने में और 7 बार जुलाई में हरियाणा और दिल्ली में मानसून की एंट्री हुई है। बारिश के बाद सात डिग्री तक पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

  • अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में बारिश हुई, जबकि बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *