हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से सोनीपत के लिए रवाना हुए। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि ट्रेन में सवार होकर सोनीपत स्टेशन पहुंचेंगे। रैली रैली को केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। पहले मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से सोनीपत पहुंचना था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह जनशताब्दी ट्रेन से सोनीपत पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनवाएंगे

इसके साथ ही नेशनल हाईवे के दूसरे चरण का उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सड़क मार्ग से सोनीपत आएंगे। वह आईटीआई चौक होते हुए अनाज मंडी में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद मुरथल में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *