नौतपा शुरू होने से दो दिन पहले से ही आसमान से प्रचंड रूप से गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। हालांकि रात में तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। उमस भरे मौसम के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। सुबह से ही 19 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। इससे लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक बरसात होने की संभावना है। ऐसे में तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक का समय नौतपा का समय है। नौतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है, इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है। इस समय तापमान अधिक होने का  मुख्य कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है।

वर्तमान समय में एक वर्ग किलोमीटर की किरणें एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर पड़ती है, जिससे हमें पूरी गर्मी लगती हैं। 15 जून को पृथ्वी पर सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पहुंचेगी, इसलिए इस समय गर्मी के यहीं हालात बने रहेंगे। आजकल लू का प्रकोप भी हो सकता है। चिकित्सक डॉ. केएम शर्मा की माने तो खाली पेट घर से बाहर न निकले।

  • सिर को कपड़े से ढक कर बाहर जाए,
  • भोजन में प्याज का सेवन करे,
  • दिन में अधिक पानी का सेवन करे,
  • नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *