रोहतक हुडा कांप्लैक्स स्थित निजी अस्पताल की डॉक्टर की सोने की चेन व लॉकेट चोरी हो गया। डॉक्टर का शक अस्पताल की दो महिला कर्मचारियों पर है। आर्य नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

महिला डॉक्टर ऊषा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका हुडा कांप्लैक्स में नीचे अस्पताल है, जबकि ऊपर परिवार सहित रहती है।

एक मई को सोते समय उसने सोने की चेन व लॉकेट निकाल कर बेड प रख दिया था। सुबह जल्दी उठकर एमरजेंसी में मरीजों को देखने चली गई। ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण उसे सोने की चेन व लॉकेट पहनना ध्यान नहीं रहा।

बाद में करीब पांच बजे बेडरूम में वापस गई तो चेन व लॉकेट नहीं मिला। उसे शक है कि किसी कर्मचारी ने ही चेन व लॉकेट चुराया है। उसे महिला कर्मी सुषमा व अनीता पर शक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *