हरियाणा सीएम मनोहर लाल अब 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सख्त संदेश दिया है। मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि 75 साल से अधिक आयु के नेताओं को टिकट मिलना आसान नहीं है।

  • इससे हरियाणा में आधा दर्जन उन बुजुर्ग नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं, जो 2024 में भी ताल ठोकने कोशिश में है। इनमें कुछ सांसद और कुछ विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। इसके अलावा, दूसरे दलों से भाजपा में आने की चाह रख रहे 75 साल से अधिक वाले नेता भी ठिठक गए हैं। 

अपने 70वें जन्मदिन पर पंचकूला के रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि 75 साल के बाद संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है, इसलिए उनका घर में रहना वर्जित होता है।

जहां तक भाजपा में राजनीतिक की बात है तो यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिमिट लगा दी है। 

75 साल के बाद राजनीति बंद कर देनी चाहिए। मुख्यमंत्री का यह बयान भाजपा के उन नेताओं के लिए बेचैनी बढ़ाने वाला है, जो 2024 में चुनावी ताल ठोकने की कोशिश में लगे हैं। गौरतलब है कि भाजपा में इस समय आधा दर्जन से अधिक ऐसे नेता हैं, जो लगातार फील्ड में सक्रिय हैं लेकिन भाजपा के 75 साल के नियम के चलते वह अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनमें पंचकूला, अंबाला समेत अन्य जिलों के नेता शामिल हैं।

एक पारी और खेलेंगे मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे। फिलहाल मनोहर लाल ने 2024 के चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकी हुई है। वह जिलावार जनसंवाद कर रहे हैं, साथ ही सभी लोकसभा के सांसदों के साथ-साथ बुद्धिजीवी लोगों के साथ बैठकें करके फीडबैक ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *