Haryana Vritant
यमुनानगर : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारण सहित कई नेताओं ने आज बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर बसपा के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, प्रदेश अध्यक्ष गुरमुख सिंह सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे दमखम से प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी बसपा 


इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गुरमुख सिंह एडवोकेट ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। बसपा पूरे दमखम से प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है और अपने दम पर चुनाव लड़कर हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि और दलों के नेता बसपा में आने के लिए तैयार हैं, जिन्हें जल्दी ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। 


अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा

वहीं बसपा के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। अगर कोई समान विचारधारा वाला दल सामने आया तो उस समय उस पर विचार किया जाएगा। पार्टी छोड़कर गए नेताओं के वापस आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर हालात व समय देकर विचार किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारण ने कहा कि कुमारी मायावती एवं प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें बीएसपी में शामिल किया है, जिस पर वह उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और अन्य लोगों को वापिस पार्टी में लाने में वह अपनी भूमिका निभाएंगे।  बीएसपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेश सरण व जगाधरी से चुनाव लड़ चुके बलजीत शर्मा सहित कई अन्य नेता बीएसपी में शामिल हुए, जिनका पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वा प्रभारी ने बसपा पटका पहनाकर स्वागत किया। 

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *