Haryana Vritant
कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में पहुंचकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ओबीसी के नाम पर लोगों को बरगला रही है। राहुल गांधी के खिलाफ एक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। जगह-जगह उनके खिलाफ केस किए जा रहे हैं। साफ नजर आता है कि ये भाजपा की ओछी राजनीति की सोच है।
आगे उन्होंने कहा कि आज विपक्ष का काम है सवाल पूछना और सरकार का काम है सदन में उन सवालों का जवाब देना। सरकार उन सवालों का जवाब नहीं देती है। आज के दिन सभी को पता है कि देश के अंदर लोकतंत्र की क्या बदहाली है, अघोषित लोकतंत्र है।

कर्नाटक चुनाव पर बोलते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि कर्नाटक की जनता इनके खिलाफ हो चुकी है। कर्नाटक के अंदर बीजेपी बुरी तरह हार का सामना करेगी। कांग्रेस की सरकार वहां पर बनेगी और यही कारण है कि आज भाजपा बौखलाई हुई है।

जब उनसे कहा गया कि पवन खेड़ा के साथ सारे देश की कांग्रेस पार्टी खड़ी थी, मगर राहुल गांधी के मुद्दे पर ऐसा नहीं हुआ तो कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और अभी हमारा केस भी लंबित है। हम कानूनी हिसाब से लड़ाई भी लड़ रहे हैं। रही बात विक्टिम कार्ड की तो देश को बरगलाया जा रहा है। आज इस देश का आम नागरिक विक्टिम है और  इस देश का युवा बेरोजगार है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *