Haryana Vritant

गुरुग्राम: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को दावा किया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तथा उस साल राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद ‘महागठबंधन’ होने से रोक दिया था।

जजपा के महासचिव चौटाला और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख निशान सिंह गुरुग्राम में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे जहां उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा और उनके बेटे एवं कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा झूठ फैला रहे है और इसके परिणामस्वरूप ‘गठबंधन’ के संबंध में कुछ मुद्दों को स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जजपा विधायकों ने तीन प्रमुख मुद्दों- नौकरियों में स्थानीय निवासियों के लिए 75 फीसदी आरक्षण, पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण और वृद्धावस्था पेंशन पर गठबंधन का प्रस्ताव दिया था।

चौटाला ने कहा कि हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह जजपा की मांगों पर राजी हो गए और सरकार गठन पर समझौता कर लिया।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गठबंधन बनाने में नाकाम रहने को लेकर नाखुश थे।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *