Haryana Vritant
चरखी दादरी: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द मामले में भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के शुक्रवार से कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया है। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान व पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन को ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व मुख्य सेचिव ने 8 अप्रैल तक चलने वाले इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

जनता के बीच जाकर भाजपा की साजिश करेंगे पर्दाफाशः पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग दादरी के रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। मीटिंग में पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि किसानों पर पश्चिमी विक्षोभ के खतरे की तरह देश की स्वच्छ राजनीति पर भी खतरा बना हुआ है।

भाजपा ने विपक्ष को एकजुट कर फायदा पहुंचायाः पूर्व मंत्री सुभाष गोयल

वहीं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस ने राहुल गांधी के मुद्दे पर जनता के बीच जाने फैसला लिया गया है। भाजपा ने देश के विपक्ष को एकजुट कर कांग्रेस को फायदा पहुंचाया है। राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के सभी सांसदों को निकालने का भाजपा प्रयास कर रही है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और भाजपा की करतूतों को हम जनता के बीच लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *