Haryana Vritant

टोहाना : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर उपजा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज टोहाना में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रमेश डांगरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। लगातार हो रही बरसात के बावजूद कांग्रेसियों ने हाथ में मशाल लेकर कैंडल मार्च को जारी रखा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रमेश ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में यह बयान दिया गया था लेकिन इस मामले को सूरत कोर्ट में ट्रांसफर करके उन्हें सजा दी गई है। जिससे यह दर्शाता है कि लोकतंत्र को भाजपा पूरी तरह से खत्म कर रही है। वहीं सजा के 24 घंटे के भीतर ही उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी गई, जो सरकार की तानाशाही को दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही का डटकर विरोध करेगी।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *