Haryana Vritant
सोनीपत : सोनीपत जिले के गांव लाछ की रहने वाली 15 वर्षीय काजल लगातार कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही है। काजल को उसके चाचा का साथ मिला है। काजल ने अपने चाचा से प्रेरणा लेकर कुश्ती शुरू की थी और आज नेशनल लेवल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही  है जिसके कारण वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 

PunjabKesari
कुश्ती प्रतियोगिता में जीता भारत केसरी का खिताब

बताया जा रहा है कि काजल ने हिमाचल के बिलासपुर में 23 मार्च को हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी काजल ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। काजल ने 19 मार्च को लड़सौली गांव में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीता है।


काजल के कोच का कहना है कि सबसे पहले जो भी है एकेडमी में पहुंची तो उसका वेट 39 किलोग्राम था और उसके परिजनों को बताया गया कि इसका वेट कम ना किया जाए। यह लड़के वेट में खेलेगी। वहीं करोना के दौरान इसका वेट 53 किलो चला गया था। जिसके बाद 65 किलोग्राम तक इसका वेट हो गया था। परिजनों को बताया गया कि यह बड़े वेट में खेल सकती है। सबसे पहले 49 किलोग्राम के सीबीएसई नेशनल में इसने बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद 50 किलोग्राम अंडर-15 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। तीन से चार बार भारत केसरी बन चुकी है। वहीं इसकी मेहनत के पीछे पूरे परिवार का हाथ है।

ओलंपिक में जाना है काजल का सपना

काजल का कहना है कि उसने 10 साल की आयु में ही कुश्ती शुरू कर दी थी और वह आज मिट्टी में खेल रही है। मिट्टी में खेलते हुए वह तीन बार भारत केसरी टाइटल जीत चुकी है और उसके बाद अंडर 15 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वहीं उसका अब एक ही सपना है कि ओलंपिक में जाकर वह देश के लिए मैडल जीतकर वापिस आए।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *