Haryana Vritant

करनाल: सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर आने वाले प्रत्येक मरीज के लिए मास्क व दो गज की दूरी फिर से अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सोमवार को लागू हो जाएंगे। अब अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके तीमारदारों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार को महिला डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद से वे छुट्टी पर हैं और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आईसोलेट किया है।

कोरोना के लक्षण दिखे तो कराएं जांच


सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि कोरोना के लक्षण फ्लू के समान हैं। संक्रमण के परिणामस्वरूप, बुखार, ठंड, सांस की तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। विशेष रूप से वृद्ध लोग और जिन्हें पहले से ही अस्थमा, मधुमेह और हृदय रोग है।


बाहर जाएं तो मास्क जरूर पहनें


फिजिशियन डॉ. सतविंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर सतर्क हो गया है। दो दिन पहले सिविल अस्पताल करनाल की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि हमें सामान्य तौर पर भी अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू पेपर से ढक कर रखें। जिन लोगों को सर्दी और फ्लू के लक्षण हैं, उनसे दूरी बनाए रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें।

पहली, दूसरी व तृतीय लहर में पॉजिटिव व मौतें

  • प्रथम 11471 155
  • द्वितीय 28599 400
  • तृतीय 9846 46
  • कुल 49916 601

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *