Dhurandhar 2 Box Office

खबर का सार: Dhurandhar 2 Box Office: Continues for 40th Day: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे करते हुए शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म ने अब तक भारत में 1,131 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है और दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 0.67 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसकी कुल कमाई अब भी मजबूती से बढ़ रही है।

28 अप्रैल 2026 मनोरंजन। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर लिये हैं। ये अपने आप में एक बड़ा अचीवमेंट है लेकिन इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट भी छाप रही है। आइए जानते हैं वीकेंड के बाद धुरंधर का हाल मंडे को कैसा रहा?

Dhurandhar 2 Box Office

Dhurandhar 2 Box Office कलेक्शन डे 40

102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली ‘धुरंधर 2’ ने अब तक जोरदार कमाई की है और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। ‘धुरंधर 2‘ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब सिर्फ ‘दंगल’ की रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो यहां भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। Dhurandhar 2 Box Office

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2‘ ने पिछले दिन यानी रविवार को 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 40 वें दिन 0.67 करोड़ रुपये (अब तक) कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1,131.26 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,354.06 करोड़ रुपये हो गया है।

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40 – 0.67 करोड़ रुपये

इंडिया नेट कलेक्शन – 1,131.26 करोड़ रुपये

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन – 1,354.06 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Action Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। Dhurandhar 2 Box Office

यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।