खबर का सार:
Haryana Weather Update: हरियाणा-एनसीआर में तापमान 40°C पार कर भीषण गर्मी बढ़ रही है। 25–30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ से आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन लू और उमस जारी रहेगी।
24 अप्रैल 2026: हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मरुस्थलीय शुष्क और गर्म हवाओं का आगाज जारी है। संपूर्ण इलाके में गर्मी ने तेवर दिखने शुरू कर दिए हैं। तापमान बढ़ रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर वीरवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।

वीरवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन फरीदाबाद में 43.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक और सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में गर्मी रफ्तार पकड़ी हुई है।
संपूर्ण इलाके में रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है। पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल से मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर व दिल्ली पर भीषण आग उगलने वाली गर्मी में बढ़ोतरी जारी रहेगी। Haryana Weather Update
हालांकि, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है, साथ ही आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और अधिक तापमान में उछाल जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर हीट वेव व लू की स्थिति बनी रहेगी। बीच-बीच में मौसम में बदलाव से उमस भरी पसीना छूटने वाली गर्मी जारी रहेगी।

25 से तेज हवाएं चलेंगी, वर्षा होने संभावना | Haryana Weather Update
पहला पश्चिम विक्षोभ 25-26 अप्रैल को, दूसरा 28 अप्रैल और तीसरा 30 अप्रैल को होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 25 अप्रैल से ही तेज गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 25-30 अप्रैल के दौरान बार-बार मौसम में बदलाव और तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। कमजोर पश्चिम विक्षोभ से बदलाव देखने को मिलेगा।