खबर का सार : Happy Card Yojana हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने वाली Happy Card Scheme Haryana का इंतजार अब खत्म हो गया है। अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर हैप्पी कार्ड का वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी। इस चरण में जिले में 48,000 नए कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है, जहां दस्तावेज सत्यापन के बाद लाभार्थियों को कार्ड सौंपे जा रहे हैं।
21 अप्रैल 2026: हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाले ‘हैप्पी कार्ड’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. पिछले कुछ वर्षों से यह योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए यह पहल रोजमर्रा के खर्चों में कमी लाने और आवागमन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Happy Card Yojana का वितरण कार्य एक बार फिर शुरू
इस योजना के तहत अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर Happy Card Yojana का वितरण कार्य एक बार फिर शुरू कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. अंबाला छावनी बस अड्डे पर स्थित पास कार्यालय की ऊपरी मंजिल में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें कार्ड सौंपा जा रहा है।
कुल 48,000 नए कार्ड
मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2024 में जिन लाभार्थियों ने Happy Card Yojana के तहत अंबाला जिले में पंजीकरण करवाया था, उनके सभी कार्ड अंबाला रोडवेज विभाग के पास पहुंच चुके हैं. अंबाला छावनी बस स्टैंड और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस चरण में जिले में कुल 48,000 नए कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा. हरियाणा रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक योग्य लोगों तक यह सुविधा जल्द से जल्द पहुंचे।
कैसे मिलेगा Happy Card Yojana
इस संबंध में अंबाला रोडवेज के काउंटर इंचार्ज राजबीर ने बताया कि जुलाई 2024 में जिन परिवारों ने Happy Card Yojana के तहत आवेदन किया था, उनके 48,000 कार्ड रोडवेज विभाग के पास पहुंच चुके हैं. अंबाला शहर, अंबाला छावनी और बराड़ा ब्लॉक के कार्ड छावनी बस स्टैंड पर दिए जा रहे हैं, जबकि नारायणगढ़ ब्लॉक के कार्ड नारायणगढ़ बस स्टैंड पर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
लाभार्थियों को अपने मोबाइल पर आए ओटीपी और आवेदन नंबर की जानकारी देनी होती है, जिसके बाद कार्ड को सक्रिय कर उन्हें सौंप दिया जाता है. यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बस स्टैंड पर जारी रहती है. यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया है, तो वह अपनी आवेदन प्रति लेकर बस स्टैंड पर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
165 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित
उन्होंने बताया कि अब तक 165 लाभार्थियों को Happy Card Yojana वितरित किए जा चुके हैं और रोजाना लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि यह सीधे उन परिवारों को लाभ पहुंचाती है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है. परिवार पहचान पत्र (PPP) के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे कम है, वे इस योजना के पात्र हैं. यह योजना जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे उन्हें वास्तविक सहायता मिल सके.
क्या है हैप्पी कार्ड स्कीम
हैप्पी कार्ड योजना के माध्यम से पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक वर्ष में हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है. यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिन्हें काम, पढ़ाई या अन्य आवश्यक कारणों से नियमित यात्रा करनी पड़ती है. इससे उनके परिवहन खर्च में काफी कमी आएगी.
हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी सीएससी सेंटर से आवेदन कर सकते हैं या हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट ebooking.hrtransport.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
वरदान साबित हो रही है योजना
वहीं इस बारे में योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह अंबाला शहर से हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे हैं और अब वह एक साल में 1000 किलोमीटर की हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर पाएंगे. इसके लिए वह हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं. परमजीत कौर ने कहा कि पहले वह आर्थिक तंगी के कारण कहीं बाहर की यात्रा नहीं कर पाती थी, लेकिन अब Happy Card Yojana बनने के बाद वह भी निशुल्क यात्रा कर पाएंगी. उन्होंने बताया कि सरकार की यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है और अब परिवार के सभी लोगों को इस