खबर का सार: Haryana LPG Supply Issue हरियाणा में कई गांव शहरी क्षेत्र बन चुके हैं, लेकिन गैस कंपनियों के रिकॉर्ड में अभी भी ग्रामीण माने जा रहे हैं। इसी वजह से वहां के लोगों को सिलिंडर के लिए 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि शहरों में 25 दिन में मिल जाता है। इससे उपभोक्ता और एजेंसी दोनों परेशान हैं, और लोग कनेक्शन ट्रांसफर करा रहे हैं।
20 अप्रैल 2026: हरियाणा में शहरों से सटे गांव भले ही अपनी चमक के बल पर नगर निगम/नगर परिषद का हिस्सा बन गए लेकिन गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के नक्शे में वह अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के रूप में दर्ज है। इसका खामियाजा गैस एजेंसी संचालकों और उनके उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।

इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान का युद्ध हुआ तो एलपीजी सिलिंडरों की कमी हुई और इस दौरान गैस कंपनियों ने यह तय कर दिया कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं की सिलिंडर की बुकिंग पहले सिलिंडर के जारी होने के 25 दिन बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों की एजेंसी 45 दिन बाद करेंगी। Haryana LPG Supply Issue
इस निर्देश के चलते उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है जो विकसित शहर का हिस्सा तो बन चुके हैं लेकिन सिलिंडर उन्हें ग्रामीण मानकर ही दिया जा रहा है, जबकि उनका सिलिंडर एक माह ही चलता है। नये सिलिंडरों के लिए उन्हें न केवल लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, बल्कि गैस उपलब्धता के दूसरे विकल्प खोजने पड़ रहे हैं। Haryana LPG Supply Issue
गुरुग्राम के बसई में रहने वाले रामऔतार और बादशाहपुर में रहने वाले अनुज बताते हैं कि 15 साल पहले जब उन्होंने गैस कनेक्शन लिया था तो गांव विकसित नहीं हुए थे। अब हमारा गांव शहर का हिस्सा बन चुके हैं। नगर निगम की हर सुविधा मिलती है। हम इसके बदले में टैक्स देते हैं तो सिलिंडर देने में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। ऐसे नियम बनाने वालों को शहर का नक्शा देखना चाहिए था। कम से कम नगर निगम क्षेत्र को तो शहरी क्षेत्र माना जाए। Haryana LPG Supply Issue
गुरुग्राम ही नहीं फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, रोहतक और अंबाला सहित सभी शहरों में ऐसी कई एजेंसियां हैं, जो पहले ग्रामीण क्षेत्रों में थी पर अब शहरी विकास हो चुका है। हरियाणा में 48 गैस एजेंसियां जो कागजों पर तो ग्रामीण क्षेत्र की बनी हुई हैं, लेकिन उनका क्षेत्र शहर बनकर निकाय क्षेत्र में आ चुका है। गुरुग्राम और फरीदाबाद की 10-10 एजेंसियां ऐसी हैं जो अपने उपभोक्ताओं को ग्रामीण कोटे में ही गैस सिलिंडर दे रही है। Haryana LPG Supply Issue
एक एजेंसी संचालक ने बताया कि उपभोक्ता यह मानने को तैयार नहीं होते कि एजेंसी पर अभी ग्रामीण क्षेत्र का ही ठप्पा लगा हुआ है। वह 25 दिन बाद ही सिलिंडर लेने का दबाव बना रहे हैं। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस तरह की शिकायत हमारे पास भी आई है। गैस वितरक कंपनियों से बात कर इसका समाधान निकाला जाएगा।
कनेक्शन ट्रांसफर करा रहे उपभोक्ता, एजेंसी संचालक परेशान | Haryana LPG Supply Issue
गैस सिलिंडर वितरण करने में शहर में 25 दिन और ग्रामीण में 45 दिन में बुकिंग की वजह से परेशान होकर उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन ट्रांसफर कराना शुरू कर दिया है। हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज दर्जनों एजेंसियों के पांच दिन में 56 हजार उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन उस एजेंसी में ट्रांसफर करा लिए जो कागजों में शहरी क्षेत्र में हैं और गोदाम भले ही नियम के अनुसार शहर से बाहर हैं। वह इसलिए करा रहे हैं कि उन्हें 25 से 28 दिन में सिलिंडर मिल जाएगा। Haryana LPG Supply Issue
उन्हें 45 से 50 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बदलाव से वह एजेंसी संचालक परेशान हैं जिनकी एजेंसी शहर में खुली हुई, लेकिन गैस कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र का ठप्पा लगा रखा है। झज्जर जिला के बादली में गैस एजेंसी चलाने वाले डॉ. सुनील यादव ने कहा कि नियम में बदलाव नहीं लाया गया तो एजेंसी संचालकों को कारोबार छोड़ कोई दूसरा रास्ता खोजना पड़ेगा।