Rajya Sabha Elaction 2026

Rajya Sabha Elaction 2026 में क्रॉस वोटिंग करने वाले रतिया के कांग्रेस विधायक सरदार जरनैल सिंह को भी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इससे पहले कांग्रेस के चार विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

इनमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढ़ोरा की विधायक रेणुबाला, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल शामिल हैं। कांग्रेस के इन चारों विधायकों को कारण बताओ नोटिस थमाने के तीन दिन बाद जरनैल सिंह को नोटिस भेजा गया है और सात दिव में जवाब मांगा गया है।

Rajya Sabha Elaction 2026

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद मतदान के दिन से कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की बात कह रहे हैं। चार विधायकों के वोट रद हुए हैं, लेकिन तीन दिन पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने नई दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायक हैं और उनमें अभी जरनैल सिंह का नाम शामिल नहीं है। Rajya Sabha Elaction 2026

जरनैल सिंह के समर्थन में दलील दी गई कि उनके विरुद्ध क्रॉस वोटिंग के प्रमाण अभी पार्टी को नहीं मिले हैं। चार विधायकों को नोटिस देने व एक विधायक को क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस के उन विधायकों में आक्रोश बढ़ गया, जिन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को वोट देकर जिताया है। Rajya Sabha Elaction 2026

कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ने की आशंका के चलते अनुशासन समिति के चेयमरैन धर्मपाल मलिक ने शुक्रवार को जरनैल सिंह को कारण बताओ नोटिस दे दिया है। इन विधायकों से कहा गया है कि उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर मतदान किया। क्यों न उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कांग्रेस हाईकमान इन विधायकों को निलंबित और पार्टी से निष्कासित कर सकता है। ओडिसा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोपित तीन कांग्रेस विधायकों को पार्टी से निकाला जा चुका है।

क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायक मीडिया में अपने-अपने पक्ष में बयान दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस में पसंद-नापसंद का खेल चल रहा है। जो पसंद है, उसे बचाया जा रहा है और जो पसंद नहीं है, उसे निपटाया जा रहा है। कांग्रेस के कई विधायक पार्टी हाईकमान के यह मांग भी कर रहे हैं, जिन विधायकों के वोट रद हुए हैं, उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाने चाहिएं, ताकि सच्चाई पूरे प्रदेश की जनता के सामने आ सके। बता दें कि कांग्रेस विधायकों के चार और एक वोट भाजपा का रद हुआ है। Rajya Sabha Elaction 2026

कांग्रेस के नोटिस में क्रॉस वोटिंग शब्द का जिक्र नहीं

कांग्रेस के पांच विधायकों को दिए गए कारण बताओ नोटिस की भाषा पर विवाद की स्थिति बन गई है। पब्लिक प्लेटफार्म पर ‘क्रॉस वोटिंग’ के खुले आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक की ओर से विधायकों को जो नोटिस भेजे गए हैं, उनमें क्रॉस वोटिंग शब्द का नामोनिशान तक नहीं है। Rajya Sabha Elaction 2026

नोटिस में विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा जानबूझकर अमान्य मतदान के आरोप लगाए गए हैं। यही विरोधाभास कांग्रेस नेतृत्व को बैकफुट पर ला सकता है। पांचों विधायकों को दिए गए नोटिस की भाषा एक जैसी है। नोटिस में ‘अमान्य वोट’ पर पूरा फोकस किया गया है। कांग्रेस के किन तीन और भाजपा के कौन से एक विधायक का वोट गिनती के दौरान रद हुआ, उनके नाम का पता चलना अधिकारिक तौर पर संभव नहीं है। Rajya Sabha Elaction 2026

यह रहे Rajya Sabha Elaction 2026 के नतीजे

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव हुआ है। एक सीट पर भाजपा के संजय भाटिया जीते। दूसरी सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के बीच मुकाबला था, जिसमें कांग्रेस की जीत हुई, इसके बावजूद पांच कांग्रेस विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी और चार कांग्रेस व एक भाजपा विधायक के वोट रद हुए थे। कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।