UPSC Success

 UPSC Success करनाल दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की पूर्व छात्रा अनन्या राणा ने प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में आल इंडिया रैंक 60 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे करनाल जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है।

UPSC Success

पूर्व छात्रा अनन्या राणा बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7, करनाल से प्राप्त की। विद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। UPSC Success

अपने छात्र जीवन में उन्होंने स्कूल डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में जिम्मेदारी संभाली तथा विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।उसके पास इन्होंने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए दयाल सिंह कॉलेज , करनाल से बैचलर आफ साइंस की पढ़ाई पूरी की। UPSC Success

नागपुर में चल रही ट्रेनिंग | UPSC Success

अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वर्ष 2023 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने आल इंडिया रैंक 280 प्राप्त की थी। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) अधिकारी के रूप में नेशनल अकादमी आफ डायरेक्ट टैक्सेस, नागपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। UPSC Success

इससे पहले उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2021 में रैंक 53 प्राप्त कर हरियाणा सरकार में सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी के पद के लिए भी चयन प्राप्त किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी नारंग, शिक्षकों तथा समस्त विद्यालय परिवार ने अनन्या राणा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। UPSC Success

अत्यंत गौरव का क्षण…

प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने कहा कि अनन्या राणा की यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और यह वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सही मार्गदर्शन, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि अनन्या राणा अपनी प्रतिभा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश और समाज की सेवा करते हुए भविष्य में और भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल उदाहरण बनेंगी।