Political News: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को अब औपचारिक रूप से बीजेपी की राष्ट्रीय कमान सौंप दी गई है। उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और संगठन की मूल विचारधारा, परंपरा और कार्यकर्ता संस्कृति को विस्तार से सामने रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है बल्कि यह संस्कार, सेवा और समर्पण की जीवंत परंपरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पद से नहीं बल्कि प्रक्रिया और मूल्यों से चलती है। पार्टी में जिम्मेदारी बदलती है, लेकिन आदर्श और दिशा कभी नहीं बदलते।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा | Political News
पार्टी के विषयों में वे स्वयं को एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं उन्होंने कहा लोग मुझे प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं लेकिन मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी के मामलों में नितिन नबीन अध्यक्ष हैं और इस नाते वे मेरे बॉस हैं मैं एक कार्यकर्ता हूं। Political News
उन्होंने कहा कि बीजेपी में पदभार एक व्यवस्था है लेकिन कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी होता है। यही कारण है कि पार्टी में नेतृत्व बदलता है, लेकिन संगठन की आत्मा हमेशा एक जैसी रहती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता को कभी लक्ष्य नहीं माना, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और संगठन को नई ऊर्जा देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक ऐसा परिवार है जहां ‘मेंबरशिप’ से ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ मायने रखती है और कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होता है। Political News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज देश ने शासन के कई मॉडल देखे हैं परिवारवाद, वामपंथी राजनीति क्षेत्रीय दलों और अस्थिर सरकारों का दौर भी देश ने झेला है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश स्थिरता संवेदनशीलता और विकास आधारित बीजेपी के सुशासन मॉडल को देख रहा है। बीते 11 वर्षों में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और कई राज्यों में बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।