पानीपत इसराना गांव में युवाओं के बीच झगड़े में मध्यस्थता करने गए एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण पुत्र टेकराम के रूप में हुई, जो इसराना का निवासी है।

उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्ण ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसके बेटे सूरज और चांद का पड़ोसियों आकाश, नीरज, गौतम और विनय से झगड़ा हुआ।
जब उसने बीच-बचाव के लिए हस्तक्षेप किया, तो आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इसराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन परिवार ने उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ही उपचार के लिए ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।