Haryana Vritant

इंद्री: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया राजकुमार सैनी ने आज इंद्री में अपने जन जागरण अभियान के तहत इंद्री हलके के लगभग 1 दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। वहीं उन्होंने महाभारत और रामायण को भी काल्पनिक बता दिया। यहाँ तक कि उन्होंने देवी देवताओं के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया। 

पिछड़े वर्ग के साथ हमेशा से भेदभाव हुआ है। सैनी ने कहा कि आज तक हरियाणा में जितने भी मुख्यमंत्री बने हैं सभी ने पिछड़े वर्ग व दलितों का शोषण किया है।

बीजेपी सरकार सिर्फ राम के नाम पर रोटियां सेंकने का काम करती है। उन्होंने हाल ही में सरपंचों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के बारे में कहा कि यह सरकार दमनकारी नीतियों का अपना रही है। जो भी आंदोलन करता है, इससे पहले किसानों को पीटा गया, उसके बाद कर्मचारियों को पीटा गया और सरपंचों की पीठ पर नहीं बल्कि हर आदमी की पीठ पर सरकार ने लाठी मारने का काम किया है। बीजेपी हरियाणा में अंधविश्वास फैला कर लोगों को बेवकूफ बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *