Weather UpdateWeather Update

Weather Update : भीषण गर्मी व लू से पूरा उत्तर भारत बेहाल है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। पंजाब में बठिंडा का तापमान लगातार दूसरे दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी का तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा में मौसम में भी लू का पारा चढ़ा हुआ है।

प्रदेश में सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन भी लू की चपेट में रहेंगे। प्रदेश के नौ जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों ने दोपहर के पांच घंटे में लोगों से घर से बहुत ज्यादा जरूरी न होने तक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये सभी जिले राजस्थान की सीमा से सटे हैं। बाकी 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में 12 जून को नौ जिलों में गर्मी अधिक पड़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 12 और 13 जून को प्रदेश के नौ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में बदलाव का कारण हवाओं में बदलाव है। 13 जून से प्रदेश के उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर आदि जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन प्रदेश के बाकी 19 जिलों में 13 को लू चल सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।