Weather UpdateWeather Update

Weather Update हरियाणा तेज तपिश से तप रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा में दो दिन यानि आज और कल के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेंगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बता दें कि सूबे का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। 

हरियाणा के अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। वहीं सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जिसका तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा प्रदेश के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला हिसार में दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट मेवात में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 

इस मौसम प्रणाली से झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। नौतपा की शुरुआत भी 25 मई से शुरू हो रही है परन्तु आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। नौतपा से पहले ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी है।