सोनीपत में धूप निकलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए हैं। जबकि, न्यूनतम तापमान में कमी आई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हरियाणा में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम

प्रदेशभर में आगामी तीन दिन तक मौसम में बदलाव होगा। एक और दो मई को मौसम शुष्क रहने के बाद तीन मई को बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही तो कई जिलों में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। 

सोनीपत में धूप निकलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए हैं। जबकि, न्यूनतम तापमान में कमी आई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।

जबकि, झज्जर में वीरवार सुबह हल्की बादलवाही हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जींद में सुबह से मौसम साफ हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े :- हरियाणा में विधायकों को 1 करोड़ तक का लोन, कार-फ्लैट खरीदने की छूट…