Haryana Vritant

करनाल :अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहेंगे।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को करनाल में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 40 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस अवार्डों के लिए बालिका उत्थान के लिए 62 अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहला सुषमा स्वराज अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

करनाल की नई अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहेंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि महिला दिवस समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम, नर्सिज, महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वुमेन अवार्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवार्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा। 

इन महिलाओं को मिलेंगे अवार्ड

सुषमा स्वराज अवार्ड: मंजू शर्मा, ढिगाना, जींद 

इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड:
रीतू लाठर करनाल,
मोनिका शर्मा यमुनानगर

कल्पना चावला शौर्य अवार्ड: 

  • वंदना सैनी, महेंद्रगढ़
  • लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड: 
  • चंद्र प्रभा मदान, गुरुग्राम

एएनएम, नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू अवार्ड

  • कुमारी मनीषा, जींद
  • शिक्षा देवी, कैथल

स्पोर्टस महिला अवार्ड

  • सीमा पूनिया, सोनीपत
  • शिल्पा रानी, जींद
  • मनप्रीत कौर, अंबाला सिटी
  • शर्मिला, रेवाड़ी
  • संतोष, भिवानी
  • पूनम, हिसार
  • सूचिका, रोहतक
  • मीनाक्षी, झज्जर
  • ऐश्वर्या, भिवानी
  • प्रेम सोमरा, पंचकूला
  • सविता मलिक, कैथल

सरकारी कर्मचारी अवार्ड

  • एएसआई सुमन देवी, पंचकूला
  • रेनू देवी, पानीपत
  • शीतल, झज्जर

सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड

  • पूजा अल्याण, आदमपुर, हिसार
  • नीकिता शर्मा, नारनौल

महिला उद्यमी पुरस्कार: रिचा गर्ग, नारनौल
स्त्री शक्ति पुरस्कार: पूजा शर्मा, गुरुग्राम

आंगनबाड़ी वर्कर: 

  • ज्योत्सना, दादरी
  • अनिता कैथल
  • रजनी, करनाल
  • संतोष, महेंद्रगढ़
  • सतेश कुमारी, पलवल
  • दुर्गा, रेवाड़ी
  • सुमन, पानीपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *