HARYANA VRITANT

Panchkula News चुनाव से पहले हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई। केंद्र सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी। आज से एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। 15 नवंबर तक खरीद की अवधि निर्धारित की गई है। हरियाणा सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार से जल्द धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया था।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। 27 सितंबर से 15 नवंबर तक धान की खरीद होगी।

हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से जल्द खरीद शुरू करने का अनुरोध किया था। भारत सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। भारत सरकार के निर्देशानुसार एमएसपी पर धान की खरीद होगी।