HARYANA VRITANT

Ambala News केंद्र सरकार के एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा काम है और इसे देश की आजादी के समय ही लागू कर देना चाहिए था। विज ने कहा कि देश का बहुत सारा समय चुनावों में चला जाता है।

हरियाणा में पूर्व गृहमंत्री एवं अंबाला से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज

केंद्र की मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को बुधवार मंजूरी दे दी। अब राष्ट्र में लोकसभा चुनाव के साथ राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की राह खुलती नजर आ रही है। इस बाबत हरियाणा में पूर्व गृहमंत्री एवं अंबाला से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज का बयान भी सामने आया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा उम्मीदवार अनिज विज ने कहा कि ये बहुत अच्छा काम है और अच्छा होता जब देश आजाद हुआ था हम तभी इसे लागू कर देते। हमारा देश का बहुत सारा समय चुनावों में जाता है। मोदी जी ने बहुत अच्छा फैसला किया है।