HARYANA VRITANT

Haryana BJP Manifesto हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अग्निवीरों पर फोकस करते हुए किसान महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में वंचित समुदायों को भी स्थान दिया गया है। हरियाणा चुनाव के लिए क्या हैं भाजपा की बड़ी घोषणाएं। आइए विस्तार से जानते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) जारी किया है।

भाजपा ने किसानों और युवाओं को साधते हुए अग्निवीरों व वंचित समुदायों पर भी विशेष ध्यान दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को नॉनस्टाप हरियाणा का संकल्प पत्र का नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जनता से 20 वादे किए हैं।