HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में युवा किसान महिला व बुजुर्गों को साधते हुए पार्टी ने जनकल्याणकारी कामों को भी प्राथमिकता दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज दिल्ली में AICC मुख्यालय में घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे। इसके साथ ही हरियाणा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।