HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं, और कांग्रेस ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकती। उन्होंने इस घटना को एक साजिश करार दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान कांग्रेस में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अक्सर धर्म और जाति की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा समानता की बात की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है और भाजपा ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को पीछे धकेल दिया है।

सैलजा पर टिप्पणी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह साजिश है और कोई भी कांग्रेस का व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता। कांग्रेस में इस तरह की मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है, जहां विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं।