HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया और जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, अब सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट तक का नाम भी शामिल है।