HARYANA VRITANT

Sonipat News सोनीपत से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। यह कदम पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को भी उजागर करता है। उनकी इस घोषणा से क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में बदलाव की संभावना है।

सोनीपत से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

सोनीपत के गन्नौर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जब टिकट कटने की खबर से नाराज देवेंद्र कादियान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी को अलविदा कहा। कादियान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकटों की खरीद-फरोख्त हो रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है और कहा कि वह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे गन्नौर की अनाज मंडी में एक जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस घटनाक्रम ने गन्नौर की सियासत में हलचल मचा दी है और भाजपा के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।