HARYANA VRITANT

Haryana Election हरियाणा में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस से सवाल पूछे हैं। भाजपा ने कहा है कि राज्य के करीब 25 हजार युवाओं की भर्तियों का रिजल्ट रुकवाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा कर सकती है। भाजपा ने 10 साल में एक लाख 43 हजार सरकारी नौकरियां दी जबकि कांग्रेस ने केवल 86 हजार 67 नौकरियां दी है।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस से सवाल पूछे हैं। भाजपा ने कहा है कि राज्य के करीब 25 हजार युवाओं की भर्तियों का रिजल्ट रुकवाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा कर सकती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया ने सोमवार को कहा है कि भाजपा अपने 10 साल के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों का हिसाब देने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस को भी बताना चाहिए कि उसके राज में कितने युवाओं को और कैसे नौकरियां प्रदान की गई हैं।