HARYANA VRITANT

कैथल। रविवार को एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में जिला पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान, 44 वाहन चालकों के चालान काटे गए।

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया ने सड़क सुरक्षा और यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित गति सीमा और सही लेन में वाहन चलाने के महत्व पर जोर दिया।

अभियान के दौरान, पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि गलत लेन में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अक्सर देखने में आता है कि चालक अचानक अपने वाहन को एक लेन से दूसरी लेन में ले जाते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा होता है। ओवरटेक करने की स्थिति में भी वाहन चालकों को तुरंत अपनी लेन में लौटने की सलाह दी गई।