HARYANA VRITANT

हरियाणा विधानसभा चुनाव Panchkula News के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने थानेसर से पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा को टिकट दिया है। वहीं उचाना से कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी को चुनावी रण में उतारा है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। ऐसे में अब तक कांग्रेस ने 41 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। कांग्रेस की 41 की सूची में जातिवार 12 जाट, 9 एससी, 9 ओबीसी, 4 पंजाबी, 3 ब्राह्मण, 3 मुस्लिम और एक सिख शामिल हैं। भाजपा ने 67 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर रखे हैं।

उचाना में दुष्यंत के खिलाफ बृजेंद्र मैदान में

अब रविवार की सूची में कांग्रेस ने थानेसर से पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। उचाना सीट से हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।