HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 टिकट कटने से सुभाष बराला काफी नाराज चल रहे हैं। उन्हें मनाने के लिए सीएम नायब सैनी पहुंचे। लेकिन सीएम नायब सैनी के मनाने से भी नहीं माने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भरोसा और शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता बधाएं आती हैं तो आएं सुनाकर कार्यकर्ताओं को समझाया।

सीएम नायब सैनी

देवेंद्र बबली को टोहाना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को मनाने का मुख्यमंत्री नायब सैनी का प्रयास विफल रहा। मुख्यमंत्री शनिवार को बबली की जनसभा में जाने से पहले गांव डांगरा स्थित सुभाष बराला के निवास पर पहुंचे। सीएम जब बराला निवास पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद समर्थक बराला के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

बराला ने उन्हें दरवाजे पर रिसीव किया और अपने साथ अंदर ले गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बीच टोहाना के मसले पर लगभग आधा घंटा बातचीत हुई। सूत्रों की मानें तो सीएम ने बराला से नाराजगी दूर कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को कहा। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि बराला ने सीएम नायब सैनी को इसके जवाब में क्या आश्वासन दिया है।