HARYANA VRITANT

Yamunanagar News यमुनानगर में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ कार में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शोरूम में काम करती है।

शहर की एक कालोनी निवासी साढ़े 17 वर्षीय किशोरी के साथ भूपेश नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित से उसकी इंस्टा पर दोस्ती हुई। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। आरोपित उसे बहलाकर अपने साथ कार में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी माडल टाउन में एक शोरूम पर कार्य करती है। बुधवार को बेटी काम पर नहीं गई। जब उससे पूछा ताे उसने बताया कि तबीयत खराब हो गई। वह रोने लगी और कहा कि उसकी गिरी मंदिर गली निवासी भूपेश से इंस्टा पर दोस्ती हो गई थी। उससे बात होती रही। उसने मिलने के लिए बुलाया था।