HARYANA VRITANT

कुलदीप बिश्नोई ने हिसार में दो सीटें हासिल करने में सफलता पाई है। आदमपुर से उन्होंने अपने बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिलाया, जबकि नलवा से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को बरवाला शिफ्ट कर रणधीर पणिहार को टिकट प्रदान किया।

भारतीय जनता पार्टी ने सात विधानसभा सीटों पर नए दलों से आए पांच उम्मीदवारों को उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी ने सात विधानसभा सीटों पर नए दलों से आए पांच उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें से केवल डॉ. कमल गुप्ता और कैप्टन अभिमन्यु भाजपा की विचारधारा के साथ हैं। अनूप धानक जजपा, रणधीर पणिहार कांग्रेस, रणबीर गंगवा इनेलो, भव्य बिश्नोई कांग्रेस और विनोद भयाना कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं।

टिकटों की घोषणा के साथ ही भाजपा में असंतोष बढ़ गया है। उकलाना से टिकट की दावेदार सीमा गैबीपुर और बरवाला से दावेदार महंत दर्शन गिरि ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। हिसार से टिकट के इच्छुक तरुण जैन ने भी अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।

भाजपा ने हिसार जिले की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हांसी से विनोद भयाना, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु और आदमपुर से भव्य बिश्नोई की सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं। हिसार सीट पर डॉ. कमल गुप्ता और सावित्री जिंदल के बीच मुकाबला था, लेकिन डॉ. कमल गुप्ता ने संघ के समर्थन से अपनी टिकट पक्की कर ली।

कुलदीप दो टिकट दिलाने में कामयाब…

कुलदीप बिश्नोई हिसार में दो सीट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने आदमपुर से अपने बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिलाया। नलवा से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को बरवाला शिफ्ट करा कर अपने सबसे निष्ठावान साथी रणधीर पणिहार को टिकट दिलाई। कुलदीप बिश्नोई ने 2019 के चुनाव के कांग्रेस में रहते हुए भी रणधीर पणिहार को नलवा से टिकट दिलाई थी, जिसमें रणधीर पणिहार भाजपा के रणबीर गंगवा से हार गए थे।

ओबीसी चेहरे के तौर पर एडजस्ट किए रणबीर गंगवा

भाजपा को हिसार जिले में एक ओबीसी को टिकट देनी थी, जिसमें रणबीर गंगवा भाजपा के पास सबसे बड़ा चेहरा था। उनको नलवा से शिफ्ट कर बरवाला भेजा गया है। बरवाला में कुम्हार समाज के अलावा सैनी सहित ओबीसी के वोटर की अच्छी संख्या है। बरवाला से कुम्हार समाज के रामनिवास घोड़ेला कांग्रेस की सरकार के समय विधायक रह चुके हैं।

मनोहरलाल ने जजपा विधायकों को दिलाया टिकट

पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने एक बार फिर से भाजपा में अपनी ताकत का अहसास कराया। अनूप धानक , रामकुमार गौतम का टिकट उनकी सिफारिश से दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया खुद की टिकट नहीं ले पाए। अपने साथी रणधीर धीरू को भी टिकट नहीं दिला सके।

भव्य सबसे युवा प्रत्याशी….

हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट में भाजपा की ओर से भव्य बिश्नोई सबसे युवा उम्मीदवार होंगे। भव्य बिश्नोई 31 साल के प्रत्याशी होंगे। सबसे अधिक आयु के प्रत्याशी 74 वर्षीय डॉ. कमल गुप्ता होंगे।

भाजपा ने हिसार जिले में किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया। पिछले 2019 के चुनाव में भाजपा ने उकलाना से महिला प्रत्याशी आशा खेदड़ को उतारा था। इस बार उकलाना से अनूप धानक को उम्मीदवार बनाया है।

यहां अपनों से ही टक्कर की आशंका …

बरवाला में रणबीर गंगवा के समक्ष महंत दर्शन गिरि ,उकलाना में सीमा गैबीपुर अनूप धानक, हिसार में डॉ. कमल गुप्ता के सामने तरुण जैन लड़ सकते हैं।