HARYANA VRITANT

Hisar News हरियाणा की राजनीति में महिला नेताओं का हमेशा ही अहम रोल रहा है। हरियाणा ने अब तक चंद्रावती कुमारी शैलजा किरण चौधरी सावित्री जिंदल गीता भुक्कल नैना चौटाला रेणुका बिश्नोई जैसी दिग्गज महिला नेता दी हैं। हरियाणा गठन के बाद अगर 58 साल का इतिहास देखा जाए तो 575 महिलाओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने की तरफ हाथ बढ़ाया। आइए फिर पेश है हरियाणा की राजनीति में महिलाओं का इतिहास।

सांकेतिक तस्वीर

पुरुष प्रधान प्रदेश कहे जाने वाले हरियाणा की राजनीति में महिलाओं का हमेशा अहम रोल रहा है। हरियाणा के गठन के बाद से जब 1967 में प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए तो आठ महिला राजनीति के रण में उतरीं और जनता ने चार को जीत का सेहरा बांधा। यहां से शुरू हुआ महिलाओं का राजनीतिक सफर लगातार बढ़ता गया।

हरियाणा के गठन के बाद के 58 साल के इतिहास को देखें तो अब तक हुए 13 चुनावों में 575 महिलाओं ने विधानसभा का दरवाजा खटखटाया। इनमें 87 महिला नेताओं को जनता ने विधानसभा भेजा। जहां उन्होंने अपने क्षेत्र की आवाज को बुलंद किया। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के इतिहास में शुरूआत से ही महिलाओं की अहम भागिदारी रही है।