HARYANA VRITANT

Panchkula News हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आईएनडीआईए के एक साथ चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने के बारे में भी जल्द स्पष्ट करने को कहा।

सांकेतिक तस्वीर

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए टिकट आवंटन पर चर्चा के लिए आयोजित कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आईएनडीआईए के एक साथ चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई।

हुड्डा ने आप को 3-4 सीटें देने की पेशकश की

सीईसी की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि गठबंधन के वोटों का बंटवारा न हो।