HARYANA VRITANT

Fatehabad News हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का एक-दूसरे पार्टियों में पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र बबली ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। देवेंद्र बबली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और बिप्लब देब ने पार्टी में शामिल कराया। देवेंद्र बबली का भाजपा का रास्ता पूर्व सीएम मनोहर लाल ने साफ किया है।

टोहाना से निवर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली सोमवार सुबह दिल्ली में भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कयास लगाए जा रहा है कि विधानसभा चुनावों में देवेंद्र बबली टोहाना से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हालांकि भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ऐसी कोई जानकारी होने से स्पष्ट इंकार किया है।

मनोहर लाल ने साफ कराया बबली की एंट्री का रास्ता

माना जा रहा है कि देवेंद्र बबली के भाजपा में शामिल होने के रास्ते को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ किया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और बिप्लब देव ने देवेंद्र बबली को बीजेपी का पटका पहनाकर भाजपा में जॉइनिंग कराया।