Haryana Vritant

रेलवे ने खाटू श्याम के लिए जोधपुर तक चलाई गई फाल्गुन मेला एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार अब अंबाला तक कर दिया है। कुरुक्षेत्र से जींद तक जाने वाली ये ट्रेन अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी। साथ ही इसकी समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन शाम पांच बजे रिंगस जंक्शन पहुंचेंगी। और इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार यही ट्रेन जोधपुर से सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। यह शाम 5 बजे जींद, रात 7 बजे कैथल पहुंचेंगी। इस ट्रेन से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल जिले के लोगों फायदा मिलेगा। खासकर उनको तो फाल्गुन के मेले में बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू श्याम जाना चाहते हैं।

कैथल से खाटू श्याम के लिए समय
यह ट्रेन अंबाला से सुबह 6:40 बजे चलेगी। इसके बाद 8:50 बजे कुरुक्षेत्र, 10 बजे कैथल, जींद में 11.45 पर पहुंचेंगी। यह दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर जुलाना, 12 बजकर 42 मिनट पर रोहतक, एक बजकर 14 मिनट पर झज्जर, 2 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी, 3 बजकर 7 मिनट पर नारनौल, 4 बजकर 40 मिनट पर श्रीमाधोपुर, शाम 5 बजे रींगस पहुंच जाएगी। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए लोग यहीं से खाटू श्याम के लिए रवाना होते हैं।

वापसी का समय इस प्रकार

वापसी में यह ट्रेन जोधपुर से जींद की तरफ सुबह 4:15 बजे चलेगी। सुबह 10 बजे रींगस, 11:23 बजे डाबला, 11:52 बजे नारनौल, दोपहर बाद 2:30 बजे रेवाड़ी, 3:07 बजे झज्जर, 3:52 बजे रोहतक पहुंच जाएगी। इसके बाद 4:19 बजे जुलाना और 4:55 पर जींद जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद कैथल में शाम 6: 45 बजे और कुरुक्षेत्र में रात 8:45 मिनट पर पहुंचेगी। जींद के स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से शुरू होकर 5मार्च तक जारी रहेगी। यह ट्रेन खाटू श्याम में मेले को लेकर शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *